फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The complexion of the face is deteriorating due to strong sunlight and heat

Agra News: तेज धूप और गर्मी से बिगड़ रही चेहरे की रंगत

Sat, 23 May 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The complexion of the face is deteriorating due to strong sunlight and heat
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और त्वचा रोग विभाग में लगी मरीजों की भीड़। अमर उजाला
आगरा। तेज धूप और गर्मी लोगों के चेहरे की की रंगत उड़ा दे रही है। झाइयां, चकत्ते, खुजली और जलन की परेशानी हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या 60 फीसदी से अधिक है। इसमें कामकाजी युवक-युवतियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में मरीज दोगुने हो गए हैं। तेज धूप शरीर के खुले हिस्से पर पड़ने से त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच रहा है। लाल दाने भी मिल रहे हैं, जिनमें पानी भरा हुआ होता है। ढके हुए हिस्सों पर घमौरिया मिल रही हैं।
विज्ञापन


बनाए गए कोल्ड रूम
- सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के चलते डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ गए हैं। सीएचसी पर कोल्ड रूम बनाए हैं। इसमें दो-दो बेड की व्यवस्था की है। जिला अस्पताल में 10 बेड का कोल्ड रूम है। कूलिंग के लिए एसी-कूलर, आइसजैल पैक, कूलिंग बाथ टब बनाया है। ओआरएस कॉर्नर, आईवी फ्लूड और आपात दवाओं का स्टॉक भी किया गया है। नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ के नोडल प्रभारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि अभी लू का कोई मरीज नहीं मिला है। निजी अस्पतालों को नोटिस दिए हैं, अगर कोई लू का मरीज मिलता है तो इसकी विभाग को सूचना देनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- घर के बाहर जाते वक्त पूरे शरीर को ढकें।
- धूप में जाते वक्त चेहरे पर सनक्रीम लगाएं।
- सूती और ढीले कपड़े पहनें, खूब पानी पीएं।
- तरबूज, खरबूज, अंगूर, संतरा समेत रसदार फल खाएं।
- हरी सब्जी खाएं, तले भोजन से बचें। सलाद अधिक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed