फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The colors of art, culture and tradition were seen in Udaan

Agra News: उड़ान में दिखे कला, संस्कृति और संस्कार के रंग

Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The colors of art, culture and tradition were seen in Udaan
बलूनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं
आगरा। छोटे बच्चों ने किया बड़ा धमाल। कभी बम-बम बोले पर खिलखिलाए तो कभी जंगल-जंगल बात चली है पर मचाया धमाल। वहीं बड़े बच्चों ने भी गणपति वंदना और रामायण से दिखाए संस्कार। मौका था बलूनी पब्लिक स्कूल यूनिट 3 शास्त्रीपुरम के वार्षिकोत्सव समारोह का। जिसमें विभिन्न विधाओं के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसटीएफ के एएसपी राकेश, विंग कमाडंर तुषार टंडन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका सेन, एमडी केपी सिंह और चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत गीत के बाद कक्षा 8 के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मनप्रीत कौर सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मन की उड़ान थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी के नन्हें बच्चों के बाल गीत पर प्रस्तुति के साथ हुई। वहीं बॉलीवुड डांस पर भी एलकेजी के बच्चों का उत्साह देख दर्शक दीर्घा में मौजूद अभिभावक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों को रोमांचित किया। मुख्य अतिथि एसीपी एसटीएफ राकेश ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की मंचीय प्रस्तुति और मंच संचालन का अंदाज बता रहा है कि ये बच्चे आत्म विश्वास से लबरेज हैं। आगे चलकर इनमें से कई बच्चे करियर के विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहराएंगे। कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख दर्शक हैरान रह गए। कार्यक्रम में शक्षिणिक, खेल-कूद और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बलूनी ग्रुप के एडमिन हेड डॉ. ललितेश यादव, स्कूल प्रबंधक सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed