{"_id":"581b7a274f1c1bc132437b77","slug":"the-coin-was-struck-in-the-transaction-of-rs-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन में खटक रहा सिक्का 10 रुपये का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन-देन में खटक रहा सिक्का 10 रुपये का
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
छोटे व्यापारियों ने लेना किया बंद, नकली के डर से ग्राहक भी परेशान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
10 रुपये का सिक्का व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। रिजर्व बैंक साफ कर चुका है कि सिक्कों का चलन बंद नहीं होगा लेकिन व्यापारी सिक्कों के असली-नकली होने के फेर में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर नकली-असली सिक्के में फर्क बताने वाले पोस्ट व्यापारियों के बीच अफवाह और फैला रहे हैं। हाल ये है कि सब्जी मंडी, ठेल-धकेल, फल विक्रेताओं और पान विक्रेताओं ने 10 रुपये का सिक्का लेना बंद कर दिया है।
10 रुपये के सिक्के की जगह नोट देने को लेकर इन दिनों बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होती दिख रही है। 10 रुपये का सिक्का असली है या नकली, इस संदेह के कारण दुकानदार इसे ले ही नहीं रहे। रिजर्व बैंक ने सिक्कों के चलन को बरकरार रखने की सफाई तो दी है लेकिन नकली-असली सिक्कों में फर्क कैसे करें। इससे अफवाह और फैल रही है। सोशल मीडिया पर रिजर्व बैंक का हवाला देते हुए ही ऐसे पोस्ट लोड किए जा रहे हैं, जिनमें नकली असली सिक्कों के फर्क को समझाया जा रहा है। इससे दुकानदार और सशंकित हैं और 10 रुपये के सिक्के की जगह नोट रखने लगे हैं। हरियाणा सीमा पर नकली सिक्के बनाने की दो टकसाल पकड़ने के बाद से तो सिक्कों पर अफवाह और बढ़ गई।
लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना के मुताबिक, 10 रुपये का सिक्का चलन में है और कोई भी उसे लेने से इंकार नहीं कर सकता। 10 रुपये का सिक्का बंद नहीं हुआ है।