फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The claims are hollow, there is filth along with waterlogging in the localities.

Agra News: खोखले हैं दावे, मोहल्लों में जलभराव के साथ है गंदगी

Fri, 19 Apr 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
The claims are hollow, there is filth along with waterlogging in the localities.
मैनपुरी। भले ही स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंंतजाम के दावे कर रही हो। लेकिन धरातल पर जो स्थिति है उससे बीमारियों का रुकना संभव नहीं दिख रहा है। शहर के मोहल्ला रमईहार की की बात की जाए तो यहां अन्य स्थान तो छोड़ो विद्यालय के मंदिर करे पास ही गंदगी और जलभराव है। जिम्मेदार समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रमईहार में पिछले साल कई लोग डेंगू की चपेट में आए थे। उस समय स्वास्थ्य विभाग ने माना था कि गंदगी और जलभराव के कारण यहां बीमारियां फैल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल भी संवेदनशील इलाका चिन्हित किए हैं। इनमें रमईहार का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

रमई हार को संक्रामक बीमारियों को लेकर अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार यहां की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैली हुई है। इससे किसी भी समय मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के मरीज बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि रमईहार में परिषदीय विद्यालय जहां प्रतिदिन बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं उसके पास ही जलभराव और गंदगी है। विद्यालय आने वाले बच्चे किसी भी समय मलेरिया और डेंगू की चपेट में आ सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन को इस तरफ जल्द ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed