{"_id":"69ff9f9a8485a8996f0751b7","slug":"the-child-entered-the-furnace-as-soon-as-the-scooters-accelerator-was-pulled-and-was-scalded-by-boiling-oil-agra-news-c-25-1-agr1008-1055516-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूटी का एक्सीलेटर खिंचते ही भट्ठी में घुसा मासूम, खौलते तेल से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूटी का एक्सीलेटर खिंचते ही भट्ठी में घुसा मासूम, खौलते तेल से झुलसा
Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
बाह। बाह-बिक्रमपुर मार्ग पर शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हलवाई की दुकान पर खड़ी स्कूटी पर बैठे साढ़े तीन साल के मासूम ने अचानक एक्सीलेटर खींच दिया, जिससे स्कूटी सीधे धधकती भट्ठी में जा घुसी। कढ़ाई का खौलता तेल गिरने से मासूम करीब 95 फीसदी झुलस गया। तेल के छींटे पड़ने से पास में खड़ा 8 साल का बड़ा भाई गगन एवं बाबा रमेश यादव भी मामूली रूप से झुलस गए। मयंक को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है।
गली जोरावर बाह के रमेश यादव अपने नाती मयंक, गगन पुत्रगण चंद्रकेश यादव के साथ स्कूटी से बिक्रमपुर मार्ग बाह के ढलान स्थित हलवाई की दुकान पर समोसे लेने गए थे। भट्ठी पर चढ़ी कढ़ाई में समोसे तले जा रहे थे। उन्होंने पास में ही अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी, लेकिन बंद करना भूल गए। मयंक स्कूटी की सीट पर बैठा था, जबकि गगन और रमेश यादव समोसे का खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मयंक ने एक्सीलेटर खींच दिया, जिससे बेकाबू हुई स्कूटी भट्ठी में जा घुसी। भट्ठी की कढ़ाई का खौलता हुआ तेल ऊपर गिरने से मयंक 95 फीसदी झुलस गया। जबकि पास में खड़े बाबा रमेश यादव एवं भाई गगन पर तेल की छींटे पड़ने से मामूली रूप से झुलस गए। झुलसने की पीड़ा से छटपटाते मयंक को परिजन ने आनन फानन में बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।
वहीं, अशोक नगर नई बस्ती बिजौली के प्रवेश अपने घर की रसोई में पकौड़े तल रहे थे। उन्होंने बताया कि पकौड़े तले जाने के बाद हाथ लगने से कढ़ाई का खौलता हुआ तेल उसकी एक बांह पर गिर गया, जिससे वह झुलस गए। 20 फीसदी झुलसी स्थिति में परिजन ने उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया है। प्रवेश ने बताया कि तेल गिरने से मासूम के झुलसने की चर्चा सुनने के बीच वह पकौड़ा तलते समय हादसे का शिकार हो गए।