फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Chief Minister sent sweets to Brahmalal Maharaj of Bateshwar, and the priest offered the offerings.

Agra News: मुख्यमंत्री ने बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज के लिए भेजी मिठाई, पुजारी ने लगाया भोग

Wed, 22 Oct 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister sent sweets to Brahmalal Maharaj of Bateshwar, and the priest offered the offerings.
बाह। प्रदेश सरकार 106 करोड़ की लागत से बटेश्वर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास करा रही है। केंद्र सरकार ने भी बटेश्वर को दुनिया के नक्शे पर पहचान दिलाने के लिए विकास हेतु 74 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। ब्रह्मलाल महाराज के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की मिठाई भिजवाई है। सोमवार को मिठाई लेकर बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला बटेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मिठाई पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी को सौंपी। पुजारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी पूजन की सामग्री, मेवा मिष्ठान भेजे हैं। इनका ब्रह्मलाल महाराज को भोग लगा कर प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। तीर्थ स्थल ट्रस्ट बटेश्वर के चेयरमैन और पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने बटेश्वर के विकास के लिए एवं ब्रह्मलाल महाराज को मिठाई भिजवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन




वहीं, प्रकाश पर्व दीपावली पर बाह, जैतपुर क्षेत्र के घर-आंगन में रंगोली सजाई गई। दीयों से रंगोली के साथ ही घर द्वार झिलमिला उठे। सोमवार रात दीपावली पूजन हुआ। लक्ष्मी गणेश की पूजा के साथ परिवारों ने अपनी सुख समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व पर दीयों की रोशनी और झालरों से झिलमिलाई बटेश्वर के मंदिर से लेकर कमतरी, होलीपुरा की प्राचीन हवेलियां की आभा मन मोह लेने वाली रही। बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर की तीर्थ स्थल ट्रस्ट ने आकर्षक सजावट कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed