{"_id":"691b710496a16c9e6a0d2bd9","slug":"the-chants-of-ganga-varaha-during-the-evening-circumambulation-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139632-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांध्य परिक्रमा में लगे गंगा वराह के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांध्य परिक्रमा में लगे गंगा वराह के जयकारे
Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो20सोरोंजी में सांध्य फेरी निकालते श्रद्धालु ।संवाद
सोरोंजी। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर तीर्थनगरी में वराह मंदिर से शाम को ओम जय गंगे ओम जय वराह के जयकारों के बीच सांध्य परिक्रमा का आयोजन किया गया। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिए ललाट पर चंदन लगाए संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।
श्रद्धालु ढोल व शंख बजाते हुए हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर हरि मंदिर पहुंचे। यहां देव आरती उतारकर मंगल कामना की। सिद्ध विनायक, रघुनाथ जी, बालाजी दरबार, सोमेश्वर, मानस मंदिर, शनि देव, श्याम वराह, भैरों नाथ आदि मंदिरों पर संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु दोबारा वराह मंदिर पहुंचे। यहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेवायत राधाकृष्ण विजय, पंडित नरेश त्रिगुणायत, सुदर्शन तिवारी, प्राज्ञेष द्विवेदी, मुकेश निर्भय, बंशीधर, कमल नयन वशिष्ठ, दयाशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।