{"_id":"65c8b0ee1fdede2141068eda","slug":"the-cattle-roaming-in-the-open-were-sent-to-the-gaushala-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-112511-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खुले में घूम रहे गोवंश को भिजवाया गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खुले में घूम रहे गोवंश को भिजवाया गोशाला
Sun, 11 Feb 2024 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
खुले में घूम रहे गोवंश को भिजवाया गोशाला
मैनपुरी। रविवार को नगर पालिका प्रशासन ने चेयरमैन संगीता गुप्ता के निर्देश पर शहर में खुले में घूम रहे गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया गया। चेयरमैन ने शहर के लोगों से अपील की है कि जो लोग गाय को पाल रहे हैं वो गाय को खुले में न छोड़ें। गाय का यदि दूध पिया है तो उसकी देखभाल भी स्वयं ही करें।
चेयरमैन संगीता गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका द्वारा हर सप्ताह 30 से 40 गोवंश को गोशाला में भिजवाया जा रहा है। इसके बाद भी शहर में गोवंश बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ लोग जब तक गाय दूध देती है वह उसे बांध कर रखते हैं और दूध देना बंद कर दे तो उसे खुले में छोड़ देते हैं। चेयरमैन ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे ऐसा नहीं करें। गाय हिंदू धर्म के अनुसार मां है इसलिए हम उसे इस प्रकार से दूध निकालने के बाद न छोड़ें।
चेयरमैन के निर्देश पर रविवार को शहर के आगरा रोड, बाईपास रोड, करहल रोड से खुले में घूम रहे गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भेजा गया। रविवार को 11 गोवंश गोशाला भिजवाए गए। कार्यालय प्रभारी नगर पालिका वरुण मिश्रा ने बताया कि खुले में घूम रहे गोवंश को गोशाला भेजने के लिए प्रतिदिन सुबह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।