फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The cast of the play Massage made the audience laugh and think.

Agra News: नाटक मसाज से कलाकारों ने दर्शकों को हंसने के साथ सोचने पर किया मजबूर

Sun, 31 May 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The cast of the play Massage made the audience laugh and think.
सूरसदन प्रेक्षागृह में नाटक मसाज का मंचन करते अभिनेता राकेश बेदी। संवाद
आगरा। आरोही इवेंट्स एवं लाडली ग्रुप की तरफ से मशहूर अभिनेता राकेश बेदी के चर्चित एकल कॉमेडी नाटक मसाज और भगवा सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया। कलाकारों ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन




शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। श्री जैन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन शहर की कला और रंगमंचीय परंपरा को नई पहचान प्रदान करते हैं। नाटक के माध्यम से बड़े महानगरों की चकाचौंध, उसके पीछे छिपी कड़वी सच्चाइयों और अपनी पहचान के लिए जूझते आम आदमी का संघर्ष दिखाया गया। हास्य, तीखे व्यंग्य और गहरे इमोशन ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर किया। समारोह में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए आगरा पब्लिक स्कूल के डॉ. महेश चंद्र शर्मा, समाजसेवी डॉ. रंजना बंसल, वरुण सिंह चौधरी, प्रियंका ठाकुर, मोना भाई, विनीता शर्मा, दिनेश मायानी, डॉ. प्रशांत एस. सागर, राकेश कुमार मेहता और सत्यवीर चौधरी को भगवा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। इस दौरान सूरज तिवारी, अमित तिवारी, लाखन सिंह कुशवाहा, राहुल गोगिया, आमिर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed