{"_id":"60ef29278ebc3e9ce07667e1","slug":"the-case-of-kidnapping-is-fine-in-the-sections-of-gang-rape-mainpuri-news-agr499718896","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा करने का मामला सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा करने का मामला सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम
विज्ञापन
बिछवां। एक किशोरी को अगवा करने के मामले में पीड़िता के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। बुधवार को एसपी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
थाना क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा किए जाने का मामला 11 जुलाई को तीन युवक अजीत, छोटू और संतोष के खिलाफ दर्ज कराया गया था। अगले दिन किशोरी गांव स्थित एक खेत में हाथ पैर बंधी हुई हालत में मिली थी, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज कराए। बयान में उसने आरोपी युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।
इसके बाद पुलिस ने अगवा किए जाने के मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि न्यायालय में दर्ज बयानों के आधार पर धाराएं तरमीम की गई हैं। थाना पुलिस ने सुबह सूचना पर एक आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।