फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bus will not leave the bus stand if there are less than 20 passengers.

Agra News: 20 सवारियों से कम होने पर बस स्टैंड से नहीं निकलेगी बस

Fri, 22 Dec 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The bus will not leave the bus stand if there are less than 20 passengers.
कासगंज। ठंड बढ़ने और सहालगों के बंद होने के बाद यात्रियों की संख्या भी घटी है। रोडवेज बसों में लोड फैक्टर कम न रहें और घाटा न हो इसके लिए एआरएम ने दिशा निर्देश दिए हैँ कि 20 सवारियों से कम होने पर बसें न निकालें। डिपो की बसों में औसतन 11000 यात्री प्रतिदिन सफर करते हैँ। सहालगों के बंद होने और ठंड बढ़ने के साथ ही यात्रियों की संख्या कम हुई है। अभी औसतन 8000 से 8500 यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। ठंड के तेवर अभी और बढ़ने की आशंका है। जिससे यात्रियों की संख्या और कम हो सकती है। ऐसे में लोड फैक्टर कम होने पर रोडवेज बसों में घाटा हो सकता है। इस घाटे से बचने के लिए लोड फैक्टर को बढ़ाने के लिए कवायद की जा रही है। बस स्टैंड से बस तभी बाहर निकलेगी जब उसमें 20 सवारियां होंगी। जिससे घाटा न हों।एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि निगम के निर्देश के अनुसार लोड फैक्टर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैँ। जिससे राजस्व का नुकसान न हों। चालक परिचालकों को लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। 20 सवारियों से कम होने पर बसों को बस स्टैंड से न निकाले, जिससे घाटा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed