फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bus will have to be stopped at every stoppage, action will be taken if it passes through the bypass

Agra News: प्रत्येक स्टॉपेज पर रोकनी होगी बस, बाईपास से गुजरने पर होगी कार्रवाई

Thu, 13 Jun 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The bus will have to be stopped at every stoppage, action will be taken if it passes through the bypass
कासगंज। गर्मियों के चलते सवारियों के कम होने के कारण लोड फैक्टर को बढ़ाने के लिए कवायद शुरू की गई है। हर स्टॉपेज पर बसों को रोकने और बाईपास से न गुजरने के आदेश दिए गए हैं। बाईपास से गुजरने की शिकायत मिली तो चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्टॉप पर बसों को इंतजार कर रहे यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या कम हो रही है। जहां दो माह पहले 13000 से 13500 यात्री प्रतिदिन चल रहे थे, वहीं अब गर्मी के चलते 9500 से 10000 यात्री ही प्रतिदिन निकल रहे हैं। रोडवेज ने लोड फैक्टर को बढ़ाने के लिए चालक परिचालकों को निर्देश दिए हैं। मार्गों में आने वाले सभी बस स्टैंड के अंदर से ही बसों को गुजरना होगा। इससे बस स्टैंड पर इंतजार कर रहीं सवारियों को बसें आसानी से मिल सकें। वहीं सवारियों के बढ़ने से लोड फैक्टर भी बढ़ेगा। बाईपास से बसों को न गुजारने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त यदि मार्ग पर दो या दो से अधिक यात्री मिलते हैं तो उन्हें भी बस में बैठाएं।
विज्ञापन



वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी अनुराधा धाकरे ने बताया कि बाईपास बसों के गुजारने की शिकायत मिलने यह निर्देश दिए गए हैं। यदि शिकायत मिलती है तो बस चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed