फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bullion trader was robbed while sitting in a car

Mainpuri: बस का इंतजार कर रहे सराफा व्यापारी को ले गए कार सवार...रास्ते में की लूटपाट, फिर सड़क किनारे फेंका

Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
सार

बदमाशों ने सराफा व्यापारी को झांसे में लेकर कार में बैठा लिया। रास्ते में उससे लूट की वारदात की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
The bullion trader was robbed while sitting in a car
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में कस्बा में बस स्टैंड पर फर्रुखाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे सराफा व्यापारी को कार में बैठा कर लूट की वारदात अंजाम दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


इटावा रोड निवासी सराफा व्यापारी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह व्यक्तिगत कार्य के सिलसिले में फर्रुखाबाद जा रहे थे। बेवर बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार पास आकर रुकी और चालक ने फर्रुखाबाद तक छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद ब्रह्मदेव आश्रम के पास उसकी आंखों पर गाड़ी में मौजूद चार बदमाशों ने पट्टी बांध दी। गले में पहनी सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, जेब में रखी चेन लूट ली। उन्हें रसूलाबाद ओवर ब्रिज पर चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। सिम निकाल कर उनका मोबाइल भी फेंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed