फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bride's uncle clashes with the baraatis over the dance on the band

दुल्हन के रिश्ते के चाचा की बारातियों से झड़प

Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
The bride's uncle clashes with the baraatis over the dance on the band
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर गढ़िया में मंगलवार की रात बरात में बैंड पर डांस करने को लेकर दुल्हन के रिश्ते के चाचा की बरातियों से झड़प हो गई। मारपीट से हड़कंप मच गया। बरातियों की सूचना पर पहुंची पुलिस की देखरेख में शादी हुई। पुलिस ने चाचा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किशनपुर गढ़िया निवासी रामपाल की पुत्री रचना की शादी मंगलवार शाम को थी। कुरावली थाना क्षेत्र के महादेवा से बरात आई थी। रात में बरात चढ़ने के दौरान दुल्हन के पारिवारिक चाचा की शराब के नशे में बरातियों से बैंड पर डांस करने को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक फायर भी हुआ, जिससे बरात में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बरातियों ने पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाकर अपनी मौजूदगी में शादी कराई। पुलिस ने हंगामा करने वालेचाचा को हिरासत में लिया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा का कहना है कि अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed