फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bride refused to marry cause of extra dowry

बदल रही बेटियों की सोच: दहेज के लिए दूल्हे के पिता ने भेजी लंबी-चौड़ी लिस्ट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Thu, 16 Dec 2021 10:46 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 10:46 AM IST
सार

दहेज प्रथा और बेमेल शादियों के खिलाफ समाज और सरकार के प्रयास सार्थक नहीं हो पाए तो अब बेटियों ने खुद ही कमान संभाल ली है। ऐसे मामलों में अब वे खुलकर आवाज बुलंद कर रही हैं।

विज्ञापन
The bride refused to marry cause of extra dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार को दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। बरात के नहीं आने पर कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे के पिता को कोतवाली लाया गया। कोतवाली में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो तकरार हो गई। दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चलती रही। इधर, बरात के आने की आस में दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बैठी रही। लेकिन दहेज की मांग की जानकारी पर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

हाथों में मेहंदी लगाकर इंतजार के बाद लिया फैसला
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी युवती की शादी आगरा के थाना एत्माउद्दौला अंतर्गत संतोष नगर, शशि नगर निवासी रोहित शर्मा के साथ तय हुई थी। 15 दिसंबर को बरात आनी थी। शादी के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मैरिज होम बुक किया गया था। आरोप है कि शादी से पूर्व दूल्हे के पिता ने दहेज की लंबी-चौड़ी लिस्ट बनाकर कन्या के पिता के मोबाइल पर भेज दी। इसे देखकर कन्या के पिता के होश उड़ गए। इस पर दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता से बात की तो उन्होंने पूरा सामान न मिलने पर बरात न लाने की धमकी दी।  बिचौलिए के माध्यम से हुई वार्ता के बाद भी बुधवार शाम तक बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दहेज के लिए बरात न आने की जानकारी पर मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना में हुआ समझौता

इस पर दुल्हन का पिता थाने पहुंच गया और तहरीर दी। पुलिस दूल्हे के पिता को थाने ले आई। थाने में पंचायत होती रही, देर रात समझौता हो गया। दोनों पक्ष द्वारा सामान वापस कराया जाएगा। कन्या के परिजन बेटी के लिए दूसरे वर की तलाश करने में जुट गए। थाना प्रभारी टूंडला, राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। दहेज लोभियों के खिलाफ उठाए दुल्हन के कदम की हर कोई सराहना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजब-गजब: पत्नी की कसम दिला पिलाई शराब, लूट ले गए ई-रिक्शा, पुलिस ने पकड़ा चोरी करने वाला गिरोह
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed