फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The boy drowned while taking a bath in the canal, there was a commotion in the family

नहर में नहाते समय बालक डूबा, परिजनों में कोहराम

Thu, 10 Jun 2021 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
The boy drowned while taking a bath in the canal, there was a commotion in the family
कासगंज। सहावर के नौपती में एक बालक नहर में नहाते समय डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व गोतखोरों ने उसकी काफी तलाश की। देर रात तक शव नहीं मिला। उसका शव बृहस्पतिवार की सुबह गंजडुंडवारा क्षेत्र में मंगदपुर के समीप उतराता हुआ मिल गया।
विज्ञापन

निशांत (8) पुत्र बुद्धसेन निवासी नगला नौपती बुधवार की शाम गर्मी के चलते गोरहा नहर में दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया। तेज बहाव के कारण वह नहाते समय पानी में डूब गया। इसकी जानकारी अन्य बच्चों ने उसके परिजनों व गांव में दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसकी तलाश की जाने लगी। गोताखोर देर शाम तक तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह फिर उसकी तलाश की गई, तो निशांत का शव गंजडुंडवारा के ग्राम मंगदपुर के समीप उतराता हुआ मिला। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed