फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of the teenager was taken out after digging a pit after five months.

Agra News: पांच महीने बाद गड्ढा खोद कर निकाला गया किशोर का शव

Wed, 27 Dec 2023 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
The body of the teenager was taken out after digging a pit after five months.
पांच महीने बाद गड्ढा खोद कर निकाला गया किशोर का शव
विज्ञापन

मां ने लगाया हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव नगला मंगद निवासी एक किशोर का शव पांच माह बाद बुधवार को गड्ढा खोद कर बाहर निकाला गया। मृतक की मां ने नामजद लोगों पर गला घोंट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगद निवासी पूनम यादव ने 9 अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि परिवार के ही औसान सिंह यादव उनकी पुत्रवधू रूबी से 24 जुलाई की सुबह धान की रोपाई को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम के समय औसान सिंह, विश्राम सिंह, रूबी, देवकी व दो अन्य लोगों ने 10 वर्षीय पुत्र राज की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुत्र का शव लटका दिया था। कुछ लोग पुत्र को मेडिकल कॉलेज ले गए थे। पुत्र की मौत के गम में वह पुलिस को सूचना नहीं दे सकी थी। 24 अगस्त को उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के कुछ लोगों ने दबाव बनाकर उस से समझौता भी कराया था। लेकिन वह समझौता उसे मान्य नहीं है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

पूनम के प्रार्थना पत्र पर 18 दिसंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह ने विवेचक को मृतक किशोर के शव को दफनाए गए स्थान से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव, एसएसआई अमित सिंह की मौजूदगी में दफन स्थल पर गड्ढा खोदने के बाद 10 वर्षीय राज के शव के अवशेष निकाले गए। इस दौरान मृतक की मां पूनम और पिता मोहर सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किशोर की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed