{"_id":"6a4d667efeeb76f9500caabc","slug":"the-body-of-the-second-boy-who-drowned-in-the-yamuna-has-also-been-found-agra-news-c-25-1-agr1008-1103477-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यमुना में डूबे दूसरे बालक का भी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यमुना में डूबे दूसरे बालक का भी शव मिला
Wed, 08 Jul 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
बाह: फकीरे की मढै़या गांव में दो बालकों की यमुना में डूबने से हुई मौत पर पसरा मातम, सुधबुध खो ब
बाह। आगरा के चित्राहाट और इटावा के बलरई की सीमा पर सोमवार को खंदिया पुल के पास नहाते समय यमुना नदी में फकीरे की मढ़ैया गांव के तीन बालक डूब गए थे। तीनों दोस्त थे। इनमें से एक तैरकर बाहर निकल आया था। दो मासूमों की मौत से दो बालकों की मौत से गांव शोक में डूबा है। मंगलवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।
फकीरे की मढ़ैया निवासी मयांश उर्फ मिथुन (11), निखिल (12) तथा सूरज (12) सोमवार को पशु चराने गए थे। गर्मी से परेशान तीनों बालक यमुना नदी में नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में डूब गए। तैरकर बाहर निकले सूरज ने गांव वालों को जानकारी दी। हादसे की सूचना पर बाह के नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, जसवंत नगर की नायब तहसीलदार नेहा सचान, सीओ आयुषी सिंह, बलरई और चित्राहाट पुलिस ने पहुंच कर गोताखोरों की मदद से डूबे बालकों की यमुना नदी में तलाश कराई। पुलिस ने बताया सोमवार को मयांश उर्फ मिथुन का शव बरामद हुआ था। मंगलवार शाम 5 बजे गुरा घाट पर यमुना नदी में निखिल का शव उतराता मिला।