फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man who went to give rice was found hanging on a tree

भात देने गए युवक का शव पेड़ पर झूलता मिला

Mon, 15 Nov 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went to give rice was found hanging on a tree
टूंडला (फिरोजाबाद)। ससुराल पक्ष के भात कार्यक्रम में गए युवक का शव आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में नीम के पेड़ पर अंगोछे के सहारे फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी थानी निवासी प्रमोद कुमार (20) पुत्र सुरेशचंद्र शास्त्री अपनी पत्नी जमुना देवी के साथ विगत 12 नवंबर को थाना शमशाबाद के गांव बिलईपुरा में आयोजित शादी समारोह में गया था। 14 नवंबर को वह पत्नी जमुना देवी के साथ ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी थाना निबोहरा के गांव नेहरे का पुरा में भात देने गया था।
विज्ञापन

रविवार शाम शौच करने की बात कहकर प्रमोद गया। इसके बाद वह देररात तक नहीं लौटा। इस पर ससुरालीजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव गांव के बाहर अंगोछे के फंदे पर नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए गांव गढ़ी थानी ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि प्रमोद के पिता सुरेशचंद्र शास्त्री का आरोप है कि उनका बेटा प्रमोद आत्महत्या नहीं कर सकता है। किसी ने उसकी हत्या कर शव नीम अब के पेड़ पर लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed