फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man was found in a furnace, his wife was accused of murder

Agra News: भट्ठे में मिली युवक की लाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a furnace, his wife was accused of murder
कासगंज। अलीगढ़ के युवक की हत्या कर शव को ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे पर फेंक दिया गया। शनिवार की दोपहर उसका शव भट्ठे से बरामद हुआ। सड़ी हालत में मिले शव में कीड़े पड़ चुके थे। युवक के परिजन ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पिता ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे बंद पड़े ईंट भट्ठे पर उगी झाड़ियों में शव पड़ा मिला। शव से उठती दुर्गंध के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोग युवक की हत्या कर शव बंद भट्ठे पर फेंके जाने की चर्चा कर रहे थे। शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव में कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक युवक आसमानी रंग की शर्ट व काले रंग का लोअर पहने था। शव चार दिन पुराना था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उसकी पहचान अलीगढ़ थाना छर्रा के गांव धनसारी निवासी युसूफ (28 वर्ष) के रूप में हुई। युवक के पिता भूरे खान और भाई ने कपड़े, चप्पल और काले गमछा के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। पिता भूरे खान ने बताया कि युसूफ पल्लेदारी का काम करता था और 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी और उसके मायके के प्रेमी ने उसकी हत्या की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त अलीगढ़ के युवक के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed