फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man was found hanging in the dilapidated building of CHC.

Agra News: सीएचसी के जर्जर भवन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 06 Apr 2026 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in the dilapidated building of CHC.
अछनेरा। अछनेरा-रायभा रोड स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परित्यक्त और जर्जर हो चुके भवन में रविवार शाम एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग 6 बजे कुछ लोग खंडहर के पास से गुजरे, तो उन्होंने भीतर शव को लटकते देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। प्रभारी निरीक्षक अछनेरा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed