फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a woman alone at home was found hanging

घर पर अकेली महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman alone at home was found hanging
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र के गांव मधीपुर में महिला का शव पंखे से लटका मिला। महिला के शरीर से खून निकलने के साथ ही शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना एका के एक गांव महिला (30) का शव घर में बने कमरे के पंखे पर लटका मिला। महिला के शरीर पर चोटों के निशान के साथ खून भी पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हत्या किए जाने की जानकारी होने पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों एवं परिजनों से बात की। फोरेंसिंक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के मामा ने बताया कि थाना जसराना के गांव निवासी की शादी थाना एका क्षेत्र के गांव मधीपुर निवासी के साथ हुई थी। महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। महिला के मायके पक्ष ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने एवं विरोध करने पर बर्बरता से हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कमरे के पंखे पर लटका हुआ महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी देहात, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed