फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a newly married woman was found hanging

Agra News: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 27 Aug 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging
बरनाहल। थाना क्षेत्र के नगला हंसी गांव में बुधवार दोपहर एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच लगभग पांच घंटे तक समझौता कराने का प्रयास चला। मगर, बात नहीं बन पाई, जिसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के नगला भूरे गांव के रहने वाले सर्वेश कुमार ने बताया कि 21 वर्षीय बेटी नेहा की शादी 9 जुलाई 2024 को नगला हंसी निवासी अंशुल यादव के साथ की थी। मृतका के पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह नेहा से उनकी फोन पर बात हुई थी। मगर, उसने किसी भी परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने बताया कि मृतका के ससुरालियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे। उसी दौरान नेहा ने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जब परिजन खेत से वापस आए तो उन्होंने नेहा को फंदे पर लटका हुआ पाया। ससुराल वालों की सूचना पर वह मौके पर आए। सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed