फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a missing student from Gokul Barrage was found at Dussehra Ghat

Agra News: गोकुल बैराज से लापता छात्रा का शव दशहरा घाट पर मिला

Sat, 13 Sep 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing student from Gokul Barrage was found at Dussehra Ghat
मथुरा/आगरा। गोकुल बैराज से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं में से दूसरी छात्रा का शव 8 सितंबर को ताजगंज में दशहरा घाट के पास यमुना में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने शुक्रवार को शिनाख्त की। एक छात्रा का शव 14 दिन पहले इटावा में यमुना में मिल गया था।
विज्ञापन


घर से कोचिंग के लिए 22 अगस्त को निकलीं दो छात्राएं लापता हो गई थीं। ये हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनकी स्कूटी और बैग गोकुल बैराज पर मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी। एक छात्रा का शव 29 अगस्त को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना में मिला था।
विज्ञापन


पहचान न होने पर उसका अंतिम संस्कार भी पुलिस ने कर दिया। 10 सितंबर को परिजन ने कपड़ों से उसकी पहचान की थी। इसके बाद से ही दूसरी छात्रा की तलाश के प्रयास जारी थे। शुक्रवार को आगरा पुलिस ने मथुरा पुलिस को सूचना दी कि 8 सितंबर को एक बालिका का शव दशहरा घाट पर मिला है। सूचना पर परिजन आगरा पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। दोनों छात्राओं के शव मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि वे यमुना में ही बह गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed