फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Birth Anniversary of Rashtrasant Pulak Sagar Maharaj was celebrated; devotees were immersed in the fervor of devotion to their Guru, while the Jyoti Nagar temple was filled with a spiritual aura through collective worship and acts of service.

Agra News: राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया, गुरु भक्ति में झूमे श्रद्धालु, सामूहिक पूजन के साथ सेवा कार्यों से महका ज्योति नगर मंदिर

Tue, 12 May 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Birth Anniversary of Rashtrasant Pulak Sagar Maharaj was celebrated; devotees were immersed in the fervor of devotion to their Guru, while the Jyoti Nagar temple was filled with a spiritual aura through collective worship and acts of service.
आगरा। आचार्यश्री पुलक सागर महाराज के 53वें अवतरण दिवस पर ताजनगरी में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। पुलक मंच शाखा की ओर से ज्योति नगर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। पूरा मंदिर परिसर आचार्यश्री की जयघोष से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन




शुभारंभ मुख्य अतिथि स्नेहा जैन और बीनू बैनाड़ा ने किया। उषा मार्सन्स, नीलू कोरसन्स, पायल जैन, लवली जैन एवं आयुषी जैन ने मंगल गान किया। स्नेह लता जैन एवं आयुषी मोंठ्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और एकता मजबूत होती है। मोनिका एवं अंजलि के आकर्षक चित्रानवरण को खूब सराहा गया। नीतिका, दिव्या और रीना जैन ने श्रीफल भेंट किए। इसके बाद सामूहिक गुरु पूजन हुआ। संगीतकार हेमलता जैन के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन




सेवा का संकल्प, अन्नदान और रक्तदान



गुरु भक्ति के साथ समाज सेवा में अन्नदान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।



संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना जैन, चारू जैन और महामंत्री सविता जैन ने किया। इस दौरान मधु कंसल, रुचि जैन, नीरू बैनाड़ा, सीमा बैनाड़ा, हेमा जैन, स्वीटी जैन, कंचन जैन, नीना बैनाड़ा, शशि पाटनी, रीना जैन आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed