{"_id":"9649aae0389c1d2491ef905cac1814bf","slug":"the-big-game-in-mustard-oil-adulteration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के तेल में मिलावट का बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के तेल में मिलावट का बड़ा खेल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
एक दाना सरसों नहीं, और सरसों का तेल तैयार। चौंकिए नहीं। यह कोई चमत्कार नहीं, मिलावटखोरों की करतूत है। पैसे के लालच में सेहत के दुश्मन सरसों तेल के नाम पर सस्ता पाम ऑयल बेच रहे हैं। प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर मिलाकर इसे सरसों तेल का रंग दिया जाता है। गंध के लिए एसेंस मिला देते हैं। यह खुलासा हुआ है एफडीए की ओर से लखनऊ भेजे गए नमूनों के लैब परीक्षण में। एफडीए ने दो सैंपल जांच के लिए भेजे थे। एक लिया गया था ताजगंज की गोवर चौकी के पास से। दूसरा छत्ता से। लखनऊ लैब से दोनों की रिपोर्ट एक जैसी आई। दोनों में पाम आयल, एसेंस और बटर येलो नाम का सिंथेटिक कलर मिला। बटर येलो सेहत के लिए खतरनाक है। यह प्रतिबंधित श्रेणी का रंग है। दोनों मामलों में अब केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा एफडीए के पास हाल फिलहाल में शिकायतें भी ऐसी ही मिल रही हैं कि सरसों तेल के नाम पर पाम ऑयल बेचा जा रहा है।
30 हजार रुपये का तेल फिंकवाया
जिला अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव ने बताया कि शिकायत पर ग्वालियर रोड पर मुबारिकपुर रोड स्थित सेठ मुरारी लाल की दुकान में बुधवार शाम छापा मारा गया। यहां भी पाम ऑयल से बना सरसों तेल पाया गया। इसके नमूने लिए गए। दुकान से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का तेल फिंकवा दिया गया।
मुनाफे का खेल
पाम ऑयल 40 से 50 रुपये लीटर है। सरसों तेल 100 से 120 रुपये लीटर। मुनाफा बहुत है। इसी लालच में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खेल रहे हैं। खुले तेल में मिलावट की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें पहचान
सरसों तेल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखते हैं। अगर असली नहीं होगा, मतलब पाम ऑयल से बना होगा, तो थोड़ा सा जम जाएगा। असली तेल होगा तो नहीं जमेगा। वैसे भी पाम ऑयल से बना तेल थोड़ा भारी होता है।
मिर्च में भी सिंथेटिक कलर
लाल मिर्च को चमकदार रंग देने के लिए इसमें भी सिंथेटिक रंग मिलाया जा रहा है। लैब टेस्ट से खुलासा हुआ है कि इसमें प्रतिबंधित सुडान कलर मिलाया जा रहा है। इससे भी सेहत को खतरा है।
आ गई मैगी की रिपोर्ट
पिछले साल लिए गए मैगी के सैंपल की आखिर लैब से रिपोर्ट आ गई। इसमें कुछ खास गड़बड़ नहीं मिली। नूडल्स सेफ मिले है। मसाले में ऐश ज्यादा मिली है। मतलब इसे जलाने पर मानक से ज्यादा ऐश (राख ) मिली।
हर चीज में मिलावट
दूध : डिटर्जेंट, रिफाइंड ऑयल और पेंट की मिलावट पकड़ी जा चुकी है।
मावा : स्टार्च, वनस्पति घी की मिलावट कई बार सामने आ चुकी है।
धनिया : पिछले दिनों इसमें धनिया का ही डंठल पाया गया था।
हल्दी : इसमें चावल का पाउडर पाया गया, कलर भी मिल चुका है।
पान मसाला : इसमें गैंबियर की मिलावट कई बार पकड़ी जा चुकी है।
सरसों तेल के सैंपल की जांच में पाम ऑयल, सिंथेटिक कलर और एसेंस मिले हैं, इसे गंभीरता से लेकर छापामारी तेज कर दी गई है।
- राम नरेश यादव ( जिला अभिहीत अधिकारी )