फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The belief of the brilliance of the Taj city also came true.

Agra News: ताजनगरी की दीप्ति का भरोसा भी हुआ सच

Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The belief of the brilliance of the Taj city also came true.
दी​​प्ति शर्मा 
आगरा। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले आगरा की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दी थीं। उनका भरोसा सच साबित हुआ और टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आगरा की दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम की जीत के लिए भरोसा जताया था। ऑस्ट्रेलिया में मौजूद दीप्ति ने टीम इंडिया को वीडियो संदेश के जरिए उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं भेजी थीं। उन्होंने कहा था कि मौजूदा भारतीय टीम संतुलित है और खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं। यदि खिलाड़ी अपना स्वाभाविक खेल दिखाते हैं तो भारत के पास खिताब जीतने का पूरा मौका है। दीप्ति शर्मा की यह उम्मीद फाइनल मुकाबले में सच साबित हुई। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed