फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The beauty of the city increased as soon as the hoarding-banner was removed

होर्डिंग-बैनर हटते ही बढ़ी शहर की सुंदरता

Mon, 10 Jan 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The beauty of the city increased as soon as the hoarding-banner was removed
शहर के प्रमुख मार्गों से होर्डिंग्स हटने के बाद शहर की बढ़ी सुंदरता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आचार संहिता लगते ही अभियान चलाकर जिलेभर से होर्डिंग-बैनर हटाए जा रहे हैं। होर्डिंग-बैनर हटते ही शहर की सुंदरता बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र में ही करीब ढाई हजार होर्डिंग और बैनर हटाए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न दलों के नेताओं ने शहर को बैनर और होर्डिंग से पाट दिया था। सड़कों, चौराहों और सरकारी इमारतों पर नियम विरुद्ध तरीके से होर्डिंग और बैनर लगाए गए। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने नगर पालिका के सहयोग से होर्डिंग और बैनर को हटवा दिया।
विज्ञापन

होर्डिंग और बैनर हटते ही शहर की सुंदर बढ़ गई है। ईओ लालचंद्र भारती ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग उतार दिए गए हैं। शहर की सड़कों पर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभों से दो हजार होर्डिंग हटाए गए हैं। इसके अलावा बड़े साइज की करीब पांच सौ होर्डिंग उतारे गए हैं। काफी बडे़ एरिया में लगे रूफटॉप को भी हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग से वाहन चालकों को परेशानी होती थी। क्यों कि बड़ी संख्या में होर्डिंग डिवाइडर पर लगे बिजली की खंभों पर, सड़क पर मोड़ पर तथा चौराहों पर लगी थीं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती थी। होर्डिंग उतरते ही वाहन चालकों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed