फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The beautiful valleys of Chambal's ravines are the paradise of eco-tourism

चंबल के बीहड़ की खूबसूरत वादियां इको टूरिज्म का स्वर्ग

Wed, 24 Nov 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The beautiful valleys of Chambal's ravines are the paradise of eco-tourism
चंबल की चिडियों और घडियालों को देखकर आश्चर्य चकित रह गये विभिन्न राज्यों के वन संरक्षक, बीहड की ख? - फोटो : Agra Dehat
बाह। नदगवां घाट पर चंबल की खूबसूरत वादियों और जलक्रीड़ा करते घड़ियाल, मगरमच्छ और चहकतीं चिड़ियों को देखकर विभिन्न राज्यों के वन संरक्षक आश्चर्य चकित रह गए। सोमवार को वादियों को देखने पहुंचे संरक्षकों ने बीहड़ की खूबसूरत वादियों को ईको टूरिज्म का स्वर्ग बताया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के वन संरक्षक नंदगवां पहुंचे। यहां डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव, रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत किया और चंबल की जैव विविधता से रूबरू कराया। इसके बाद सभी ने मोटरबोट से चंबल भ्रमण कर मगरमच्छ और घड़ियालों की जलक्रीड़ा देखी।
विज्ञापन

चंबल नदी में देशी विदेशी पक्षी और उनके कलरव ने वन अफसरों को रोमांचित कर दिया। भ्रमण के बाद वन संरक्षक सुदर्शन, अनीता, सुधांशु, हेमनाथ, इंद्रा, महेंद्र, संगीता, आलोक दास, प्रज्ञा, सुभाष, सीमा, अनीता साहू, सुशांत नंदा, अनुपम गुप्ता, विजय चोपड़ा, विभांस रंजन, तपेश झा ने चंबल को धरती का स्वर्ग बताया। दिल्ली के सुधांशु गुप्ता ने विजिटर बुक पर चंबल की खूबसूरती की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed