फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bank will have to pay the amount deducted from the account and put the logo of the Consumer Commission.

Agra News: बैंक को अदा करनी होगी खाते से कटी रकम, उपभोक्ता आयोग का लोगो लगाएं

Sat, 21 Feb 2026 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bank will have to pay the amount deducted from the account and put the logo of the Consumer Commission.
आगरा। खाते में रुपये होने के बाद भी बैंक ने चेक बाउंस कर दिया। शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने केनरा बैंक की कमला नगर शाखा व अन्य को आदेश दिया कि 45 दिन के अंदर खाते से घटाए 1.50 रुपये 6 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करें। साथ ही मानसिक कष्ट और वाद व्यय के 15 हजार रुपये अलग से दें।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी बीना बंसल ने आयोग में वाद दायर कराया। आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2000 में सिंडीकेट बैंक (वर्तमान में केनरा बैंक) में बचत खाता खुलवाया था। जिसका संचालन वर्तमान समय तक सुचारु रूप से हो रहा है। सिंडीकेट बैंक का केनरा बैंक में मर्जर हो गया। केनरा बैंक ने जारी पास बुक में नवंबर 2022 की प्रविष्टि एवं इसके बाद की प्रविष्टि में दो लाख रुपये की धनराशि कम दर्शाई। उन्होंने 15 दिसंबर 2022 को 1.50 लाख रुपये का बैंक में चेक प्रस्तुत किया। बैंक ने खाते में अपर्याप्त धनराशि होने की टिप्पणी के साथ चेक बाउंस कर दिया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों से शिकायत की। किसी के सुनवाई न करने पर विधिक नोटिस भेजा और वाद दायर कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed