फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bag is empty, the benefits of the schemes will be available

बजट में सीधे तौर पर मैनपुरी की झोली खाली, योजनाओं का मिलेगा लाभ

Thu, 26 May 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The bag is empty, the benefits of the schemes will be available
मैनपुरी। योगी सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। 6.15 लाख करोड़ रुपये के बजट में मैनपुरी की झोली खाली रही। उसे सीधे तौर पर कोई सौगात नहीं मिली। जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किए जाने से पात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मैनपुरी के लोगों की निगाहें प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट पर टिकी थीं। उन्हें उम्मीद थी कि मैनपुरी को विशेष सौगात मिल सकती है। जैसे-जैसे बजट की घोषणा होती गई लोगों की उम्मीदें टूटती गईं। प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी सदर सीट से विधायक हैं। इसी के चलते लोगों को उम्मीद बढ़ गई थी लेकिन जब बजट में जिले को कुछ नहीं मिला तो वे मायूस नजर आए।
विज्ञापन

बजट में कई योजनाओं व मदों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। इसमें पुलिस इमरजेंसी व्यवस्था को सुदृढ़ करना, थाने में सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था, महिला सामर्थ्य योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि और उर्वरक अनुदान के लिए बजट में धनराशि रखी गई है। सिंचाई पर बिजली बिल आधा किए जाने पर जनवरी 2022 से किसानों को सिंचाई के लिए उपभोग की गई बिजली पर आधा बिल चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की गलियां होंगी रोशन
बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के नाम से संचालित योजना से गांव की गलियां रोशन होंगी। इससे गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। उन गांवों को फायदा होगा जहां बिजली की व्यवस्था नहीं है।
ओडीओपी की तर्ज पर ओडीओजी
योगी सरकार ने एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) की तर्ज पर एक जनपद-एक खेल(ओडीओजी) योजना शुरू की है। इससे प्रत्येक जिले में एक खेल को बढ़ावा देकर प्रतिभाओं को निखारने का काम होगा। प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर बनेगा।
सोलर पंप का प्रावधान
एक बार फिर किसानों को सिंचाई के बिल से छुटकारा देने के लिए सोलर पंप का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के लिए कुल 15 हजार सोलर पंप का बजट जारी किया गया है। मैनपुरी में किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का नारा हमेशा निभाया है। बजट में भी हर वर्ग के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। ये संतुलित और बेहतर बजट है, जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।
-प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने जनता को नकारते हुए एक अनुपयोगी बजट पेश किया है। इसमें गरीब और निचले तबके की अनदेखी की गई है। कोई भी ऐसी योजना नहीं चलाई गई है जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलते।
-देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
हमेशा ही भाजपा सरकार आम जनमानस की अनदेखी करते हुए बजट पेश करती रही है। केंद्र की तरह ही प्रदेश सरकार ने भी हवा हवाई बजट पेश किया है। शायद अब तक का ये सबसे खराब बजट है और ये प्रदेश का दुर्भाग्य है।
-विनीता शाक्य, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भाजपा शासन में जनता के लिए कोई काम नहीं किया गया। बजट में भी केवल ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनसे आम जनता को कोई भी लाभ नहीं होगा। ये बजट जनता की मदद और प्रदेश के विकास के लिहाज से पूरी तरह फ्लॉप है।

-राजेंद्र सोनी, जिलाध्यक्ष, बसपा
किसानों को आंकड़ों में उलझाया
किशनी। भारतीय किसान यूनियन(किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने प्रदेश सरकार के बजट को आंकड़ों में उलझा हुआ बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने किसानों, महिलाओं के अलावा सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने शेरो शायरी के बीच बजट को पेश करके किसानों को भटकाने का काम किया है। बजट में कुछ भी नया नहीं है। हर सरकार बजट पेश करती है और अपने बजट को सबसे अच्छा बताती है। प्रदेश के किसानों को धोखा देने वालों को भी धोखा ही मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed