फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The approach road to Chambal Ghat has become swampy due to rain

Agra News: बारिश से चंबल घाट का पहुंच मार्ग बना दलदल

Wed, 05 Aug 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The approach road to Chambal Ghat has become swampy due to rain
बारिश से चंबल घाट का पहुंच मार्ग बना दलदल, हाथों में जूते-चप्पल लेकर मोटर बोट तक पहुंचे यात्री
पिनाहट। मंगलवार को हुई लगातार बारिश के बाद चंबल घाट का पहुंच मार्ग कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया। फिसलन भरे रास्ते के कारण यात्रियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को जूते-चप्पल हाथ में लेकर पैदल चलकर मोटर बोट तक पहुंचना पड़ा। कीचड़ के कारण कई बार लोग फिसलते-फिसलते बचे। घाट पर दोनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों, छात्रों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाट के पहुंच मार्ग पर मिट्टी, गिट्टी या अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed