फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The amount withdrawn from the account on the pretext of being a SIM block

Agra News: सिम ब्लॉक का मैसेज भेजकर बैंक खाता कर दिया साफ, खुद को बताया था बीएसएनएल का कर्मचारी

Tue, 09 Aug 2022 08:40 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 08:40 AM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि मोबाइल को हैक करके रकम निकाली गई है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
The amount withdrawn from the account on the pretext of being a SIM block
साइबर क्राइम करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने युवक को मोबाइल पर सिम ब्लॉक होने का मैसेज भेजकर उसका बैंक खाता साफ कर दिया। दो खातों से हजारों की रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने मामले में  आईजी ऑफिस में शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हो सका।
विज्ञापन


 थाना शाहगंज के वायु विहार निवासी उमाशंकर शर्मा के मोबाइल पर सिम ब्लॉक होने का मैसेज भेजकर दो खातों से 89,800 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसमें पांच महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल पर आया था मैसेज 

उमाशंकर शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 17 फरवरी को मैसेज आया था। इसमें सिम ब्लॉक होने के बारे में लिखा था। एक नंबर भी दिया हुआ था। अधिक जानकारी के लिए नंबर पर कॉल करने के लिए लिखा था। उन्होंने सिम ब्लॉक करने का कारण पूछने के लिए कॉल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 रुपये के रिचार्ज करने के लिए कहा 

कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया। कहा कि वह दस रुपये का रिचार्ज कर दें। इसके बाद उनके दो खातों से 89,800 रुपये कट गए। मैसेज आने पर पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में आईजी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल को हैक करके रकम निकाली गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed