फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Advocate Cricket Club became the winner of Master Cup Season 3.

Agra News: द एडवोकेट क्रिकेट क्लब बना मास्टर कप सीजन-3 का विजेता

Mon, 15 Dec 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The Advocate Cricket Club became the winner of Master Cup Season 3.
बिचपुरी। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मास्टर कप सीजन-3 का फाइनल मुकाबला द एडवोकेट क्रिकेट क्लब और रॉयल हायसन के बीच खेला गया। द एडवोकेट क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल हायसन को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन

आयोजक आशु यादव ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल हायसन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जावेद शमीम ने 43 और अनूप भटनागर ने 28 रनों का योगदान दिया। द एडवोकेट क्रिकेट क्लब की ओर से उमेश कश्यप ने तीन और प्रतीक ने दो विकेट झटके। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी द एडवोकेट क्रिकेट क्लब की टीम ने विजय चौहान की दमदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। विजय चौहान ने नाबाद 82 रन बनाए। प्रतीक ने 34 रनों की पारी खेली। टीम ने मात्र दो विकेट खोकर जीत दर्ज की। विजय चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी विजय चौहान को मिला। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पंकज उपाध्याय, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आदित्य सिंह और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार राकेश चाहर को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सचिन सोलंकी, एसएम दुबे और जगदीश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed