फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The administration was aware of the cold poles of CM

सीएम के डंडे ने कराया प्रशासन को ठंड का एहसास

Mon, 21 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
The administration was aware of the cold poles of CM
ठंड से मौत पर मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए प्र्रशासन ने कंबल वितरण और जगह-जगह अलाव जलवाना शुरू कर दिया है। सोमवार से नगर निगम के 13 शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में  अब तक करीब 2,740 कंबल बांटे जा चुके हैं। करीब 106 स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। नगर निगम ने भी शहर में नौ स्थानों पर अलाव जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडीम वित्त ने बताया कि शहर में नगर निगम के शेल्टर होम हैं। सोमवार से निरीक्षण कराया जाएगा। कमियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ठंड से किसी की मौत की सूचना पर उपजिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पीड़ित परिवार के घर जाकर जांच करनी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि ठंड से मौत साबित होती है तो मृतक परिजनों को चार लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने लगाया एमजी रोड पर रैन बसेरा
लोक निर्माण विभाग ने एमजी रोड पर डीएम आवास के सामने रैन बसेरा लगाया है। इसका उद्घाटन अधिकारियों ने विभाग के बुजुर्ग मेट रंगलाल से कराया। अधीक्षण अभियंता हिमांशु मित्तल ने बताया कि मुख्य अभियंता मसर्रत नूर खान के निर्देशों के तहत लोगों को ठंड से बचाने के लिए विभाग का यह छोटा सा प्रयास है। इस मौके पर साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। इंजीनियर प्रभाकर शर्मा, अजय कुमार, यशपाल सिंह,  हरिकिशोर तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
श्रीनाथ जी सेवा ने यमुना किनारा पर रैन बसेरा
आगरा। यमुना किनारा रोड (अंबेडकर सेतु के समीप) पर रविवार को श्रीनाथ जी नि:शुल्क जल सेवा के रैन बसेरे का आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष केसी जैन, पूरन डावर और वाईके गुप्ता ने किया। बांके लाल माहेश्वरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रज खंडेलवाल, शिव प्रताप, अशोक राठी, संकेत माहेश्वरी, डा. बीबी बारीक, श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

ठंड से वृद्ध की मौत
पिनाहट। बसई अरेला के गांव स्याहीपुरा में शनिवार रात को महाराज सिंह (85) खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। उनके परिवार वाले सुबह जब उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत पड़े थे। घरवालों का कहना है कि वृद्ध की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed