फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The ACP sat on the ground and listened to the woman's complaint.

Agra News: एसीपी ने जमीन पर बैठकर सुनी महिला की फरियाद

Tue, 29 Sep 2026 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The ACP sat on the ground and listened to the woman's complaint.
फतेहाबाद फोटो।जमीन पर बैठकर महिला की शिकायत सुनते एसीपी इमरान अहमद
फतेहाबाद। मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने सोमवार को पैर में फ्रैक्चर के कारण चलने-फिरने में असमर्थ महिला की फरियाद उसके पास पहुंचकर जमीन पर बैठकर सुनी। एसीपी के इस व्यवहार की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन

थाना डौकी क्षेत्र के पैतीखेड़ा निवासी तमन्ना देवी सोमवार को अपनी शिकायत लेकर फतेहाबाद स्थित एसीपी कार्यालय पहुंची थीं। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह कार्यालय की रैंप और सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थीं। महिला को परेशान देखकर एसीपी इमरान अहमद स्वयं नीचे आए और उसके पास जमीन पर बैठकर उसकी पूरी बात सुनी। तमन्ना देवी ने एसीपी को बताया कि 29 अगस्त को महिलाओं के बीच हुए विवाद के संबंध में वह अपनी फरियाद लेकर आई हैं। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी एसीपी को दी। एसीपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसे नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed