फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused of running over a car on an innocent brother and sister was jailed; he was driving his brother-in-law's friend's car without a license.

Agra News: मासूम भाई-बहन पर कार चढ़ाने का आरोपी गया जेल, जीजा के दोस्त की कार को बिना लाइसेंस दौड़ा रहा था

Sun, 26 Apr 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The accused of running over a car on an innocent brother and sister was jailed; he was driving his brother-in-law's friend's car without a license.
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के वीर नगर, दयालबाग में शुक्रवार दोपहर मासूम सगे भाई-बहन पर कार चढ़ा देने के आरोपी पवन कुमार को अदालत ने जेल भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय स्नेहा की तबीयत में सुधार आने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर वीर नगर में दादी बैकुंठी के साथ खोखे पर बैठे चार वर्षीय प्रदीप और उसकी बहन छह वर्षीय स्नेहा को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मारी थी। दादी की गोद में ही नर्सरी के छात्र प्रदीप की मौत हो गई थी। गंभीर घायल स्नेहा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लोगों ने कार चालक बसेरा एन्क्लेव निवासी राहुल कुमार और उसके साथ बैठे दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन

पिता छोटू कुमार की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या समेत गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजन ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह थानाध्यक्ष परिजन के पास पहुंचे। उन्हें लगाई गई धाराएं समझाईं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना लाइसेंस दौड़ा रहा था कार
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी पवन अपने जीजा के दोस्त की कार कई दिनों से अपने पास रखे था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था लेकिन वह दिन भर क्षेत्र में कार से फर्राटा भरता था। पुलिस ने प्राथमिकी में इन बातों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed