फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused molesting the girls created ruckus

Agra News: युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे आरोपियों ने किया हंगामा

Wed, 16 Aug 2023 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Aug 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
The accused molesting the girls created ruckus
युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे आरोपियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

-विरोध करने पर चचेरे भाई को पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। कस्बा के रहने वाली युवतियों के घर के बाहर पहुंचे आरोपियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। जब चचेरे भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। शोहदों की इस हरकत से पूरा परिवार दहशत में है। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूलरूप से विधूना के रहने वाले हैं। करीब 20 वर्ष से वह कस्बा में परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कस्बा के ही रहने वाले कुछ मनचले आए दिन घर के बाहर आए बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। 14 अगस्त को निखिल उर्फ सनी यादव निवासी किशनी रोड, शेरा निवासी चतुरीपुर किशनी 8-10 साथियों के साथ घर के बाहर आकर हंगामा करने लगा। पुत्रियों को देख अश्लील हरकत करने लगे। जब चचेरे भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गए। थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पिता ने बताया कि उक्त घटना के बाद पुत्रियां व अन्य परिजन दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोषी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed