{"_id":"64b9732b812558ba5f074756","slug":"the-accused-made-the-deed-of-the-rented-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1401-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किराए के मकान का आरोपी ने कर दिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किराए के मकान का आरोपी ने कर दिया बैनामा
Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला रघू में मकान पर किराएदार बन कर आए शातिर ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं दूसरे को मकान का बैनामा कर दिया। अब खरीदार मकान मालिका को हथियार के बल पर भयभीत कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव नगला रघू निवासी सगे भाई जनवेद और सर्वेश की गांव में पैतृक भूमि है। इस पर कुछ मकान भी बने हुए हैं। दोनों भाई बाहर रहते हैं, एक मकान में गांव निवासी सियाराम को कुछ दिनों के लिए रहने के लिए अनुमति दी थी। उनकी गैर मौजूदगी में आरोपी ने गांव निवासी रामपाल और राकेश का मकान का बैनामा कर कब्जा भी दे दिया। जानकारी होने के बाद जब उक्त लोगों से मकान खाली करने के लिए कहा तो रामपाल, राकेश, बाबूराम, सुखवीर सिंह, नरेंद्र सिंह व चार अन्य लोग असलहा लेकर आए और धमकाने लगे। कहा कि अगर मकान खाली कराने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे। आए दिन आरोपी असलहा लेकर आते हैं और धमकाते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद सहित 10 लोगोंं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।