{"_id":"625ef8348d901d54ff768817","slug":"the-accused-entered-the-house-molested-the-girls-mainpuri-news-agr5307147145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे आरोपियों ने युवतियों से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे आरोपियों ने युवतियों से की छेड़छाड़
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ला में सोमवार की देरशाम आरोपियों ने घर में घुसकर वहां मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भाइयों को तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति सोमवार की शाम करीब आठ बजे घर पर था। तभी गुलशन उर्फ पोकन, शेखर, अर्जुन, चमन गोस्वामी, अर्जुन और मुनेश लाठी-डंडे और तमंचे लेकर घर में घुस आए। घर में आरोपियों द्वारा गाली गलौज शुरू कर दी। घर में मौजूद युवतियों के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। इसका भाइयों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें तमंचों की बट से पीटकर घायल कर दिया।
बचाने के युवतियों की भी पिटाई की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने घायल हुए भाई बहनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।