फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused dragged the girl into the field and raped her.

Agra News: किशोरी को खेत में घसीटकर ले गया आरोपी, किया दुष्कर्म

Tue, 18 Feb 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The accused dragged the girl into the field and raped her.
सांकेतिक
कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी किशोरी को खेत पर घसीटते हुए ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने के बाद जब भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। उक्त घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह खेत की ओर जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया। किशोरी बचने के लिए चीखने लगी तो आरोपी उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर पीड़िता का भाई जब मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed