फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused beat up the wedding guests for dancing in the wedding procession.

Agra News: बरात में नाचने को लेकर आरोपियों ने की घराती-बरातियों से मारपीट

Fri, 05 Jul 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accused beat up the wedding guests for dancing in the wedding procession.
कासगंज। थाना सहावर के गांव में दो जुलाई की रात्रि में दलित परिवार में दो बेटियों की शादी थी। इसमें एक बरात गोरहा कासगंज एवं एक अलीगढ़ से आई थी। बरात में नाचने को लेकर आरोपियों का घराती-बराती से विवाद हो गया। आरोपियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की एवं घराती-बरातियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सहावर क्षेत्र में दो जुलाई रात आई दो बरातों के साथ रंगशाला आई थी। यहां रंगशाला में बराती-घराती नाच गा रहे थे। इसी दौरान वहां अरमान, अली, अनवर, उमर आलम, फन्ने खां निवासी गण गांव गड़का थाना गंजडुंडवारा और हाशिम निवासी पचोखरा थाना गंजडुंडवारा वहां आ गए। वे नाचने लगे और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। जब बराती-घरातियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में एक युवक भी घायल हो गया। पीड़ित ने थाना सहावर क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed