{"_id":"689ce3b4424feb651a0045eb","slug":"the-accused-apologized-to-the-lawyer-in-police-custody-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-143205-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस अभिरक्षा में आरोपी ने वकील से माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस अभिरक्षा में आरोपी ने वकील से माफी मांगी
Thu, 14 Aug 2025 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
भोगांव। अधिवक्ता के बस्ते पर पीटने और धमकी देने के आरोपी फौजी ने पुलिस अभिरक्षा में तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं से माफी मांगी। अधिवक्ताओं ने आरोपी के खिलाफ तहरीर वापस लेने ओर मामले को समाप्त किए जाने की घोषणा की।
बुधवार को भोगांव पुलिस आरोपी फौजी निर्दोष कुमार निवासी ककरेटा थाना एलाऊ को लेकर एसडीएम संध्या शर्मा के कार्यालय पहुंची। बताया कि फौजी को अपने किए पर पछतावा है और वह अधिवक्ता बीरेंद्र सिंह शाक्य और उनके संगठन से माफी मांगना चाहता है। इस पर एसडीएम ने तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष प्रबोध विक्रम सिंह को प्रतिनिधि मंडल व अधिवक्ता बीरेंद्र सिंह शाक्य के साथ कार्यालय आमंत्रित किया। वहां पहुंचे अधिवक्ताओं से फौजी ने माफी मांगी। अधिवक्ताओं ने मामला समाप्ति की घोषणा कर तहरीर वापस लेने की बात कही। एसडीएम ने फौजी को ऐसी हरकत से बचने और बड़ी कोर्ट में मामले की अपील के लिए कहा।