{"_id":"69597df240eadfbdbc0f15cc","slug":"thar-went-out-of-control-and-climbed-on-the-divider-in-nagla-budhi-agra-news-c-364-1-ag11019-123397-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नगला बूढ़ी में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी थार, फट गए टायर; एयरबैग खुलने से बची चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नगला बूढ़ी में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी थार, फट गए टायर; एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
Sun, 04 Jan 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:07 AM IST
सार
आगरा के नगला बूढ़ी में शनिवार रात एक थार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार थार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे गाड़ी के टायर फट गए। एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार थार (कार) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। यह वही जगह है, जहां अक्तूबर में कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शी सोनू चौहान ने बताया कि रात 9:15 बजे दयालबाग 100 फुटा रोड से खंदारी की ओर जा रही काले रंग की थार डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के ड्राइवर की ओर के टायर फट गए। थार गोल-गोल घूमकर सड़क पर आकर खड़ी हो गई।
यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान एयरबैग खुल गए और चालक की जान बच गई। घायल चालक को न्यू आगरा पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस ने वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।