फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thalassemia Patient Hemya Needs Help For Operation Update News

मथुरा: थैलेसीमिया से ग्रसित हेम्या की आर्थिक मदद के लिए बढ़े हाथ, आप भी कर सकते हैं सहयोग

Fri, 21 May 2021 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 May 2021 12:35 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद का बीड़ा उठाया है और अपनी ओर से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लोगों ने करीब दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। अब तक करीब तीन लाख रुपये जमा हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Thalassemia Patient Hemya Needs Help For Operation Update News
थैलेसीमिया पीड़ित हेम्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जन्म से ही आनुवांशिक गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से ग्रसित चार साल की मासूम हेम्या की मदद के लिए लोगों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद का बीड़ा उठाया है और अपनी ओर से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लोगों ने करीब दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। अब तक करीब तीन लाख रुपये जमा हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि थैलेसीमिया से ग्रसित बच्ची की रीढ़ की हड्डी से जुड़े मैरो में खून नहीं बनता है। बच्ची को हर माह खून चढ़ाना पड़ता है। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मैरो ट्रांसप्लांट में करीब 27 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। मिलाप संस्था ने बच्ची के लिए करीब साढे़ छह लाख रुपये एकत्र भी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


यह हैं दानवीर
कुंतल युवा संगठन-51000, लोकेश कुमार-50000, आगरा संजय पैलेस-20000, एससी चाट-10500, प्रबल -11000, वंदना-11000, विनय कुमार-5100, ममता-5000, आईएमपीएस प्रालि-5000 रुपये के अलावा दानवीरों में शिवम गुप्ता, अवनीश कुमार, आनंद कुमार सोनी, राजेंद्र, प्रेम कुमार, नीतू शर्मा, जान्वी सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रतीक अग्रवाल, आरके रोडलाइन्स, अंशुमान जैन, मोहित गर्ग, दीप चंद्र, हरिओम, प्रदीप कुमार, विशाल दीक्षित, दीप्ती गोयल, हरबीर सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचत खाते में सीधे जमा कर सकते हैं राशि
यदि आप आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि इस अकाउंट (खाता धारक-लोकेश कुमार (बच्ची के पिता) खाता संख्या -0274104000105156 और आईएफएससी कोड-आईबीकेएल0000274 में जमा की जा सकती है। बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए आर्थिक मदद करने वाले लोगों और संस्थाओं के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।

#LadengeCoronaSe: सतर्कता ही नहीं, दूसरों की भी चिंता कर रहे, कॉलोनीवासी करते हैं गाइड लाइन का पालन
सनसनीखेज हत्याकांड: पैसे के विवाद में छोटे भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, सगे भाई ने दिया घटना को अंजाम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed