{"_id":"5f91825072e2dd42917d6717","slug":"thakur-dwarkadhish-temple-evening-timing-changes-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन, अब यह की गई है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन, अब यह की गई है व्यवस्था
Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। अब श्रद्धालु सायंकाल अधिक समय तक अपने आराध्य के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सायंकाल भोग संध्या आरती के दर्शन जो 4:45 से 5:05 तक होते थे, अब 5:15 तक होंगे। अब श्रद्धालु भोग संध्या आरती के दर्शन आधा घंटे तक कर सकेंगे।
सुबह शृंगार और ग्वाल 8:05 बजे से 8:35 तक और राजभोग के दर्शन प्रात: 10 से 11 तक और शयन के दर्शन सायंकाल 6 से 7 बजे तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि भक्तजन कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कर मंदिर आएं। सामाजिक दूरी का पालन करें और मंदिर के कर्मचारियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की जो व्यवस्था की गई है, उसमें सहयोग करते हुए दर्शन करें।

Trending Videos
गिरिराज जी के कपाट खोलने की मांग
उधर, कोरोना संक्रमण के कारण गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर सात महीने से बंद है। इससे लाखों भक्त अपने आराध्य के दर्शन लाभ से वंचित हैं। भक्तों का कहना है कि अब तो गिरिराज जी के कपाट खोल देने चाहिए। अब कुछ समय से गिरिराज जी के दर्शन सुबह 4 बजे मंगला आरती के समय 1 घंटे व शाम को 5 से 7 बजे तक के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं, किंतु मंदिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं है।
मंदिर के बाहर से ही श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अब पहले की तरह सभी के लिए शीघ्र गिरिराज जी के कपाट खोल दिए जाएं। दानघाटी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मीना लाल ने बताया कि जब से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ है, तभी से गिरिराज जी के पट बंद हैं, केवल गिरिराज जी की पूजा-अर्चना के लिए पट खोले जाते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।