फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thakur Dwarkadhish Temple Evening Timing Changes in Mathura

मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन, अब यह की गई है व्यवस्था

Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thakur Dwarkadhish Temple Evening Timing Changes in Mathura
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। अब श्रद्धालु सायंकाल अधिक समय तक अपने आराध्य के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सायंकाल भोग संध्या आरती के दर्शन जो 4:45 से 5:05 तक होते थे, अब 5:15 तक होंगे। अब श्रद्धालु भोग संध्या आरती के दर्शन आधा घंटे तक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


सुबह शृंगार और ग्वाल 8:05 बजे से 8:35 तक और राजभोग के दर्शन प्रात: 10 से 11 तक और शयन के दर्शन सायंकाल 6 से 7 बजे तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि भक्तजन कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कर मंदिर आएं। सामाजिक दूरी का पालन करें और मंदिर के कर्मचारियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की जो व्यवस्था की गई है, उसमें सहयोग करते हुए दर्शन करें। 
विज्ञापन

गिरिराज जी के कपाट खोलने की मांग

उधर, कोरोना संक्रमण के कारण गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर सात महीने से बंद है। इससे लाखों भक्त अपने आराध्य के दर्शन लाभ से वंचित हैं। भक्तों का कहना है कि अब तो गिरिराज जी के कपाट खोल देने चाहिए। अब कुछ समय से गिरिराज जी के दर्शन सुबह 4 बजे मंगला आरती के समय 1 घंटे व शाम को 5 से 7 बजे तक के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं, किंतु मंदिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं है। 

मंदिर के बाहर से ही श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अब पहले की तरह सभी के लिए शीघ्र गिरिराज जी के कपाट खोल दिए जाएं। दानघाटी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मीना लाल ने बताया कि जब से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ है, तभी से गिरिराज जी के पट बंद हैं, केवल गिरिराज जी की पूजा-अर्चना के लिए पट खोले जाते हैं। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed