फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thailand's guava plantation brings good fortunes

Agra News: थाईलैंड के अमरूद की बागवानी से चमकी किस्मत

Tue, 23 Dec 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Thailand's guava plantation brings good fortunes
किसान दिवस पर विशेष: थाईलैंड के अमरूद का बाग लगाने वाले हरिओम चक
बाह। चंबल के बीहड़ के खेत में थाईलैंड के अमरूद की बागवानी से मुकुंदीपुरा गांव के युवक हरिओम चक की किस्मत चमक उठी है। अब वह आम्रपाली और दशहरी आम का बाग लगा रहे हैं। शुरूआत 12 पौधों से की है। कहा कि परिणाम अच्छे रहे तो बागवानी को विस्तार देंगे। युवक की अच्छी कमाई से चंबल के गांवाें के किसान भी बागवानी के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज बिचपुरी से कृषि परास्नातक मुकुंदीपुरा के 24 वर्षीय हरिओम चक 8 साल पहले रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले अपने दोस्त अनिल के यहां गए थे। दोस्त के बगीचे में थाईलैंड के अमरूद के पेड़ देखे। अमरूद के उत्पाद से वह प्रभावित हुए। हरिओम चक ने बताया कि प्रयोग के तौर पर अपने खेत में थाईलैंड के अमरूद के 100 पौधे रोपे थे। पौधे पेड़ बने, उन पर 1.750 किग्रा तक के अमरूद लगे। प्रति पौधे से 150 किग्रा तक अमरूद मिले। हरिओम ने बताया कि साल में दो बार मार्च-जुलाई, अक्तूबर-दिसंबर में आने वाली अमरूद की फसल से अच्छी कमाई हो रही है। थाईलैंड के अमरूद में दाने कम और मुलायम होते हैं। यही वजह है कि बुजुर्गो को ये अमरूद बेहद पसंद हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें देखकर चंबल के कई गांवों के किसान भी बागवानी अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed