फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच विदेशी युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 09:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
Thailand Call Girls Booked In Spa Center Girls Racket Busted Agra Police
होटल से पकड़ीं गई विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित एक होटल के बेसमेंट में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। थाईलैंड और म्यामार की युवतियां को बुलाया गया था। पुलिस ने रविवार रात को छापा मारकर सात युवतियां, चार ग्राहक और संचालक सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।



एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि नए साल से पहले पुलिस होटलों की जानकारी ले रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि फतेहाबाद मार्ग पर राइव स्पा सेंटर चलता है। उसमें स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। यह लखनऊ के किसी अमित मिश्रा का है। जानकारी की गोपनीय तरीके से पुष्टि की गई। इसमें यह सही निकली। इस पर पुलिस ने टीम ने छापा मारा।

Thailand Call Girls Booked In Spa Center Girls Racket Busted Agra Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर में केबिन बनाए गए थे। युवतियां को एक-एक करके ग्राहकों को दिखाया जाता था। एजेंट ग्राहकों को लेकर आते थे। इसके बाद रेट तय होता था। सेंटर के अंदर विदेशी युवतियां भी मौजूद थीं। चार ग्राहक भी आए थे। सभी पकड़ लिया गया। संचालक और कर्मचारी भी पकड़ लिए।
Thailand Call Girls Booked In Spa Center Girls Racket Busted Agra Police
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में संचालक अमित मिश्रा (शारदा नगर, लखनऊ), संजय कुमार कन्नौजिया (सैनिक नगर, सदर), विख्यात (हुसैन गंज, लखनऊ), मैनेजर खालिद (राजा जी पुरम, लखनऊ), ग्राहक विकास शाक्य (शाहदरा, दिल्ली), अनूप नंदी (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), मुबीन (नकारची टोला, फिरोजाबाद) और अशरफ अली (नसीरगंज, फिरोजाबाद) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thailand Call Girls Booked In Spa Center Girls Racket Busted Agra Police
तीन युवतियां थाईलैंड की रहने वाली हैं - फोटो : अमर उजाला

सात विदेशी युवतियां पकड़ी गईं 

होटल से गिरफ्तार सात युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यामार और दो असोम की रहने वाली हैं। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Thailand Call Girls Booked In Spa Center Girls Racket Busted Agra Police
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

यह हुई बरामदगी

आरोपियों से 18 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन पासपोर्ट, एक ई वीजा, तीन आधार कार्ड, 144720 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed