{"_id":"5d7cee7f8ebc3e93d62afd68","slug":"textile-trader-dies-in-road-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, मैनपुरी के कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, मैनपुरी के कपड़ा व्यापारी की मौत
Sat, 14 Sep 2019 07:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
संजय अरोरा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार को हादसे में मैनपुरी के बेवर कस्बा निवासी कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। वो लुधियाना से कार से घर लौट रहे थे। हादसे में मृतक का चचेरा भाई और चालक भी घायल हो गए। कार एक ट्रक से टकरा गई थी।
बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी 40 वर्षीय संजय उर्फ सेठी अरोरा मनोज मार्केट के पास सेठी मैचिंग सेंटर के नाम से प्रतिष्ठान खोले हुए थे। बुधवार को वो दुकान के लिए कपड़े खरीदने के लिए चचेरे भाई राजू पुत्र पुरुषोत्तम अरोरा व चालक लालू यादव निवासी मिर्जापुर थाना बेवर के साथ लुधियाना गए थे।
शुक्रवार की रात वो लुधियाना से बेवर के लिए रवाना हुए। आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में हादसे में संजय अरोरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक लालू यादव व चचेरा भाई राजू अरोरा घायल हो गए।

परिजनों ने शव को नहीं कराया पोस्टमार्टम
घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक के शव को लेकर परिजन बिना पोस्टमार्टम के लिए आगरा से घर आ गए। सूचना मिलने के बाद घर पहुंची बेवर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सड़क हादसे में संजय अरोरा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र 10 वर्षीय भारत व 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
व्यापारी की मौत से बेवर कस्बे में अधिकांश दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदार मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर भी नगर क प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।